अवैध बालू से लदा वाहन जब्त दहशत में अवैध बालू कारोबारी
मनोहरपुर- मनोहरपुर पुलिस द्वारा अवैध बालू से लदे एक डम्पर को ज़ब्त किया गया है, जिसके बाद अवैध बालू कारोबारियों में दहशत मचा हुआ है।
घटना वीते रविवार रात की है, मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले गणेश मंदिर के समीप पुलिस द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान अवैध बालू से लदे एक डम्पर को ज़ब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत व्याप्त है. वहीं जब्त ट्रैक्टर को मनोहरपुर थाना परिसर में रखा गया है. अवैध बालू से लदे डम्पर की ज़ब्ती रात्रि पुलिस गस्ती के दौरान हुई है, प्राप्त सूचना के अनुसार जब्त डम्पर में अवैध बालू लदा है.अवैध बालू का लदान मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी स्थित तिरला तथा अन्य घाटों से किया जा रहा है। मनोहरपुर पुलिस द्वारा जब्त किया गया अवैध बालू से लदा डम्पर मनोहरपुर निवासी मो.फारूक का है। गैरकानूनी ढंग से अवैध बालू का परिवहन किए जाने के दौरान मनोहरपुर पुलिस द्वारा इस डम्पर को जब्त किया गया है. साथ ही खनन विभाग को सूचित कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है, यह कार्यवाही स्थानीय थाना प्रभारी अमित कुमार खाखा के नेतृत्व में किया गया है।





