6 सूत्री मांगों को लेकर डालमियां सीमेंट के बिरुद्ध धरना प्रदर्शन

जब भी कोई कंपनी कंही अस्थापित होती है तो स्थानीय लोंगों से तरह-तरह के वादे तो करती है पर काम हो जाने के बाद किये गए वादों से बिमुख होने लगती है और तब लोंगों के पास एक ही रास्ता बचता है ,कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करना

6 सूत्री मांगों को लेकर डालमियां सीमेंट के बिरुद्ध धरना प्रदर्शन

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर :  सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित ७० वर्षों से सीमेंट का उत्पादन कर रही सीमेंट कंपनी "डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड" से स्थानीय लोगों ने 6 सूत्रीय मांग को लेकर फैक्ट्री के रेलवे गेट  के समक्ष गेट जाम कर धरना प्रदर्शन किया ,प्रदर्शन कारियों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगी |

बताते चले कि डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड पिछले ७० सालों से राजगांगपुर शहर में सीमेंट का  उत्पाद कर रही है,पर संयंत्र आपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने में अक्षम रही है ,यही वज़ह है कि राजगांगपुर वासियों में संयंत्र के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है |इस सोमवार को स्थानीय लोंगों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन इसका एक ज्वलंत उदहारण है |

विकास के नाम पर आज भी लोग इस फैक्ट्री के दुर्गंध एवं मुख्य मार्ग पर बनी रेलवे फाटक गिरने से होने वाली परेशानियो को झेल रही है | कंपनी द्वारा अपनी तीसरी प्लांट को लगाने के समय सरकार के समक्ष स्थानीय लोगों द्वारा कि गई मांगों के अनुसार अपने दस्तावेज में कार्य करने का वचन विभाग को दिया था | जिसके बाद तीसरा प्लांट पिछले 3 साल से कार्यरत है,परन्तु लोंगों का कहना है कि कंपनी द्वारा किये गए वादों के अनुसार एक भी मांग अभी तक पूरी नहीं की गई है | यही वजह है कि स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे फाटक बंद कर अपनी मांग पर अड़ गए |

स्थानियों लोंगों द्वारा कि जा रही 6 सूत्री मांग एस प्रकार है-

(1)  रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग |
(2) कंपनी के विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों का कोविड-19 को देखते हुए फ़ीस माफ किया जाए |
(3)  रानीबंध से सुभाष चौक तक रास्ता बनाने की मांग |
(4)  रोड से सटकर सरकारी जमींन पर  50 फुट पकड़ कर दिवार कड़ी करने का विरोध |
 (5) स्थानीय लोगों को नियुक्ति ना  मिलना |
(6)  कंपनी द्वारा विषैले पदार्थ से निकलती प्रदूषण को रोकने की मांग |

इन सभी मांगों को लेकर धरने पर बैठे प्रदर्शन कारियों से प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए बात-चीत के जरिये समस्या का समाधान करने कि बात कही ,इसपर प्रदर्शन कारियों ने भी प्रशासन का सम्मान करते हुए आपनी धरना प्रदर्शन को प्रशासन के इस आश्वासन पर बिराम दिया कि इन सारी समस्याओं पर आगामी 10 तारीख को निर्णय लिया जाएगा |