6 वर्षीय बालिका से 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के द्वारा अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश आरोपी गिरफ्तार

6 वर्षीय बालिका से 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के द्वारा अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश आरोपी गिरफ्तार

राजगांगपुर  थाना अंतर्गत केसरामाल ग्राम पंचायत के अधीन गरियामाल ग्राम की 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ अनैतिक संबंध बनाने का विफल प्रयास  बेहद ही, चौंकाने  वाला मामला प्रकाश में आया I सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के  अपराह्न 6 वर्षीय, मासूम बालिका स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर घर लौट रही थी I बच्ची को अकेली देख गांव के ही (सुरेश लकड़ा) 45 वर्षीय, अधेड़ व्यक्ति  जो पास की पान गुमटी के समीप खड़ा था I बालिका को नजर में रखते हुए, उसके नजदीक जाकर तरह-तरह के लुभावने लालच दे कर , कुछ ही दूरी पर  सुनसान अरहर के खेत में ले जाकर अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश कर ही रहा था Iइसी दौरान बालिका की जोर-जोर से चीख  पुकार, रोने की आवाज सुनकर सड़क से गुजर रही महिलाओं, को शक हुआ , और वह आवाज की दिशा में बढ़ने लगे नजदीक जाकर देखा तो एक अधेड़  व्यक्ति, मासूम बालिका  के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा था I महिलाओं को देखकर मासूम बालिका को छोड़कर भाग खड़ा हुआ I महिलाएं तत्काल बालिका को उसके घर लेकर पहुंची और बालिका की मां को सारी घटना से अवगत कराया I  रात अचानक बालिका के पेट के निचले हिस्से मे काफी दर्द, उठने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया I जहां डॉक्टर को मासूम बालिका की जांच करने के दौरान यह समझते देर नहीं लगी की उक्त बालिका के साथ कुछ अनहोनी घटित हुई है। और उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी I सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे I जहां परिवारजनों, से वास्तविक घटना से अवगत होते हुए, आरोपी को तत्काल धरदबोचा और थाना लेकर आई और आगे की जांच जारी है।