540 गाँवो तक पहुंचेगी एकल अभियान का श्रीहरी मंदिर रथ

540 गाँवो तक पहुंचेगी एकल अभियान का श्रीहरी मंदिर रथ

गाँव गाँव में शिक्षा की अलख जगाता एकल अभियान और उनके कार्यो से जन जन को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 5 अक्टूबर को राउरकेला के सेक्टर 14 से श्री हरि मंदिर रथ को हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया गया। यह रथ सूंदरगढ़ जिला के सुदूर आदिवासी बहुल गाँवों में जाकर सनातन संस्कृति का संदेश पहुँचायगा।

गाँव गाँव में  शिक्षा की अलख जगाते एकल आचार्य 

इस रथ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तांती ने किया।यह रथ एकल अभियान के तहत जिले के 540 गाँवों तक पहुँचेगा।
रथ के उद्घाटन अवसर पर रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तांती और हरि कथा रथ विभाग के ओडिशा प्रभारी बसंत कुमार दानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  एकल अभियान सुंदरगढ़ जिले के 540 गाँवों में शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है।

इसी क्रम में प्रमु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और राम भक्त हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियों से सुसज्जित रथ का उद्घाटन किया गया है। यह रथ प्रत्येक आदिवासी बहुल गाँव में पहुँचकर प्रवचनों और वीडियो प्रदर्शनों के माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेगा।

इसका उद्देश्य आदिवासी समाज को उनके प्राचीन सनातन मूल्यों से जोड़ना और युवाओं में नशामुक्ति और चरित्र निर्माण का संदेश देना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एकल अभियान के पदाधिकारी दामू तिर्की ने की, जबकि संचालन बाबा जी साहू ने किया और मंच संचालन राजीव पात्रो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन गंधर्व बेहरा ने किया। इस अवसर पर अभियान से जुड़े लोकनाथ बेहरा को सम्मानित किया गया। अतिथियों और एकल अभियान के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आदिवासी समाज में शिक्षा और संस्कार प्रदान करने के लिए एकल द्वारा किए जा रहे कार्यों का बखान किया।  उन्होंने बताया कि श्री हरि मंदिर रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रामायण दिखाई जाएगी। श्री हरि मंदिर रथ गाँवों को नशामुक्त और धर्मांतरणमुक्त बनाने के संकल्प के साथ रवाना हुआ। एकल ने इस रथ के संचालन में सहयोग के लिए श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट, सूरत का आभार व्यक्त किया।