ढाई लाख के गांजे के साथ दो धराए

ढाई लाख के गांजे के साथ दो धराए

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले स्टेशनो,रेलवे क्षेत्रो में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक द्रव्यों के परिवहन को रोकने हेतु "ऑपरेशन  नार्कोस" चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत तारीख 13.06.22 को आर पी एफ थाना राजगंगपुर के प्रभारी निरीक्षक आरएन यादव के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी एवं कर्मचारी और चक्रधरपुर के नारकोटिक दल के सदस्यों द्वारा राजगंगपुर स्टेशन में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था ।

जांच अभियान के दौरान  लगभग 12.30 बजे दो व्यक्ति जिनका नाम राजू सिंह ,उम्र लगभग 37 वर्ष ,पिता- दिलीप कुमार सिंह, निवासी उनधन ,थाना मनोहरपुर, जिला -पश्चिम सिंहभूम, झारखंड तथा राजेश महतो, उम्र 26 वर्ष ,पिता गोकुल महतो, निवासी इंदिरा नगर रेलवे कॉलोनी राउरकेला, थाना- प्लांट साइट ,जिला- सुंदरगढ़ उड़ीसा को दो ट्रॉली बैग एवं एक  पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में राजगंगपुर रेलवे स्टेशन पर पाया गया , जिसकी पूछताछ एवं जांच करने पर उनके बैग में 25 किलो गांजा मिला।

उन दोनो को आवश्यक कार्यवाही कर सुंदरगढ़ आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जब्त गाँजे का मूल्य लगभग ढ़ाई लाख रूपये बताया जा रहा है।