स्मास बिजेता व नेहरू क्लब उप बिजेता हुई

स्मास बिजेता व नेहरू क्लब उप बिजेता हुई
स्मास बिजेता व नेहरू क्लब उप बिजेता हुई

लखन लोहार (संवाददाता)

रेल नगरी बंडामुंडा़ के सेक्टर "ए"  स्थित उत्कल आजाद क्लब की ओर से आयोजित 24 जनवरी से 29 जनवरी तक चलने वाली चौथे गाँधी मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमो ने भाग लिया था। 
टूर्नामेंट का अंतिम मैच तिलकानगर के नेहरू क्लब और बंडामुंडा़ सेक्टर "ए" के स्मास के बीच खेला गया,जिसमें बंडामुंडा़ सेक्टर "ए" की स्मास बिजयी हुई, वही तिलकानगर के नेहरू क्लब की टीम उपबिजेता रही। 
आयोजक की ओर से बिजेता टीम को ₹12000 और कप प्रदान कर सम्मानित किया गया वही उप बिजेता टीम को ₹7000  के साथ कप दिया गया। 
आयोजक कमेटी के सदस्यों में अमरनाथ राय, रईस आलम, राहुल सिंह, सुनील मिश्रा, अमन सिंह, लक्ष्मण राव, विकास,ब्रेबो,रूपक सिंह, सुभाष मुखी, सागर मुखी, गोल्डी रितिक सिंह, सौरभ दास, आदि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक व समाजसेवी शाशाधर पंडा,सम्मानीत अतिथि बी.सी.पात्रो व अन्य अतिथियो में शिवो मिश्रा, त्रिलोचन,मल्लिक सर आदि उपस्थित थे।