सागवन की घनी बागीचे के बीच मिला शव आत्महत्या की आशंका

सागवन की घनी बागीचे के बीच मिला शव आत्महत्या की आशंका

राउरकेला के नंदोपाडा़ के नीकट रेलवे पटरी के किनारे सागवन पेडो़ के घने बागीचे में एक अधेड़ उम्र के शिख व्यक्ति का शव पडा़ मिला। 

सूचना पाकर बंडा़मुंडा़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख़्त के लिए जांच पड़ताल आरम्भ की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने कोई जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की है। शव के पास एक गिलास पाया गया है।

शव की पहचान हो गई है। मृतक को राउरकेला प्लांटसाइट थाना अंचल का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।