सड़क दुर्घटना में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल
आज जब पूरा देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। राउरकेला में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है। आज पुर्वाह्न एक स्कूटी में सवार होकर एक युवक और एक युवती राउरकेला के रिंग रोड से होते हुए कही जा रहे थे कि सेक्टर-21 के पास एक विजली के खंभे से टकरा गए जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आओ मदद करें ट्रस्ट के अध्यक्ष महफूज खान ने दोनों घायलों को घटना स्थल से उठाकर अस्पताल भिजवाया।





