सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत
सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज | बस्ती
दिल्ली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती जिले के छावनी थाना अंतर्गत आनेवाले बिक्रमजोत में अवधेश सिंह ढा़वा के निकट आज हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 
प्राप्त सूचना के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र में आनेवाले कर्मी पाण्डेय गाँव की रहने वाली महिला अपने पति के साथ कार्तिक पूर्णिमा नहान के लिए मोटरसाइकिल से अयोध्या गई थी। वापसी के क्रम में बिक्रोमजोत में मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिछे से टक्कर मार दी जिससे महिला और उसके पति मोटर समेत नीचे सड़क पर आ गिरे,और‌ ट्रेलर महिला को कुचलते हुए आगे निकल गई,वही पति भी घायल हुआ है। दुर्घटना की खबर गाँव तक पहुँचते ही मातम पसर गया। 

ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा, बसदेवा कुंवर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम उर्मिला देवी (50) पत्नी रामदेव पाण्डे है । खबर प्रकाशित होने तक शव का पोस्टमार्टम हो गया है और शव को लोग गाँव में लेकर पहुँच चुके है, आज ही गाँव के निकट मनोरमा नदी घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।