शिक्षक शिक्षा कालेज में नवाचार प्रतियोगिता
शिक्षक शिक्षा कॉलेज, राउरकेला में नवाचार और स्टार्ट-अप प्रतियोगिता
“इनोवेशन और स्टार्ट-अप कॉम्पिटिशन-2026” शिक्षक शिक्षा कॉलेज, सेक्टर-21, राउरकेला में हुआ। यह प्रतियोगिता आज का नवाचार - कल का नेतृत्व के विचार को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए आयोजित किया गया था। कॉलेज की अध्यक्ष, डॉ. श्रुतिरूपा पांडा ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की और छात्रों से अपने नवाचार विचार को विकसित करने और उन्हें स्थायी उद्योग में बदलने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निवेदिता प्रधान, सहायक प्रोफेसर , प्लांट साइंस उद्भव विज्ञान विभाग ने स्वागत भाषण
दिया और छात्रों की कोशिशों की तारीफ की। इस कार्यक्रम में, म्युनिसिपल कॉलेज के BBA विभाग के अध्यापक, दिप्ती रंजन मोहंती ने मुख्य अतिथि और वहिर परिक्षक के तौर पर हिस्सा लिया और छात्रों के प्रस्तुति की बहुत तारीफ की और सभी को राष्ट्र निर्माण में शोध, सृजनशीलता, और औद्योगिकीकरण के महत्व के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के ग्यारह छात्रों ने हिस्सा लिया और उनका आंतरिक मुल्यांकन डॉ. प्रधान के साथ कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस के सहायक प्रोफेसर डॉ. मुनमुन सेन ने किया। शिर्ष तीन प्रतिभागीयों को विश्वविद्यालय स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है। प्रोग्राम कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापक,अध्यापिका और सभी विद्यार्थी मौजूद थे और कार्यक्रम के आखिर में कॉलेज के क्रीडा शिक्षक कैप्टन सत्यनारायण राउत ने धन्यवाद दिया।





