लेवी ना देनेपर डंपर पर‌ चली गोली

ओडिशा के सुंदरगढ़ पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले कुतरा थाना क्षेत्र के खटकुरबहाल में गिट्टी लाद कर जा रही एक डम्पर क्रमांक जे एच 07 के 4182 पर दो मोटरसाइकिलों में सवार चार असमाजिक तत्वों ने आज अहले सुबह 03.20 बजे गोलियां चलाई।चालक बनारसी ओराम ने अपनी सूझबूझ से गोलियों से खुद को बचा लिया।यह मोटर साइकिल सवार काफी देर से डंपर का पीछा कर रहे थे। डंपर मालिक सावन लहरी को इसकी सूचना चालक द्वारा फोन काल के जरिये मिला। जिसके बाद डंपर मालिक सावन लहरी ने कुत्रा थाना में फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर कुत्रा थाना प्रभारी लोकेश साहू दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गोलियों के खोखे मिले। और अधिक सुक्ष्म जांच‌ के लिए थाना प्रभारी लोकेश साहू ने सांईंटिफ टीम को सुचित किया। सूचना पाकर साइंटिफिक टीम घटना स्थल पर पहुँच कर खोखे अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गए। डंपर मालिक सावन लहरी ने बताया कि उन्हे इस सड़क पर डंपर चलाने के एवज में लेवी के लिए धमकी दी जा रही थी और लेवे ना देनेपर इस गोली कांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस घटना से जुडी विभिन्न पहुलुओ की जांच में जुट गई है।