राष्ट्रीय राजमार्ग का मार्ग परिवर्तित करने की मांग

राष्ट्रीय राजमार्ग का मार्ग परिवर्तित करने की मांग

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ और बिसरा तहसील में भूमि को लेकर आए दिन कोई ना कोई बिवाद उत्पन्न होता नजर आ रहा है। 
 इसीक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर  एक और विवाद खड़ा हो गया है। बिसरा अंचल के दुकानदारो और कुछ स्थानीय लोगों ने बिसरा चेकगेट में सड़क चौडीकरण के लिए किया जा रहा    सड़क नापने के कार्य का विरोध करते हुए,स्थानीय तहसीलदार से राष्ट्रीय राजमार्ग को परिवर्तित करने की मांग की है। 
बिसरा वासियों का कहना हैं कि मुख्य सड़क का चौडीकरण कर राजमार्ग बनाने से कई दुकानदारो को अपनी दुकाने खोनी पडेगी तो कई परिवार बेघर हो जाएगेंं। इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग का मार्ग परिवर्तित किया जाए।