राम बिहारी शरण महाराज के साकेतवास उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

राम बिहारी शरण महाराज के साकेतवास उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)

अयोध्या धाम के ऋणमोचन घाट मार्ग स्थित मिथिला कुंज में दिवंगत महंत स्वामी राम बिहारी शरण महाराज के साकेतवास उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मिथिला कुंज के नवनियुक्त महंत स्वामी रमाकांत शरण जी महाराज के सानिध्य में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। सभा के बाद भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में महंत स्वामी रमाकांत शरण जी महाराज ने सभी संतों और भक्तों को अंगवस्त्र एवं दक्षिणा भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह आयोजन संत परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम बना।