रायगढ़ में गाँजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

रायगढ़ में गाँजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की खबर अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

लैलूगां थाना प्रभारी, निरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मीयो के खाथ केकझरिया में दबिस देकर ललिता नंदग्वाल के घर से चार किलो गांजा बरामद किया है।इसकी अनुमानित कीमत ₹48,000 बताया जा रहा है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला अपने घर में अवैध रूप से गाँजा बेचा करती है। 
मुखबिरी के आधार पर की गई पुलिस कार्रवाई में ललिता नंदग्वाल, पत्नी भजो राम नंदग्वाल, उम्र 43 वर्ष, के घर से एक काले रंग के बैग में खाकी रंग के कागज में लिपटा एक - एक किलो के चार पैकेट गांजा बरामद किया है। 
पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने घर में गाँजा बेचना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा इस कार्य को अंजाम देने में लैलु़गां थाना  प्रभारी नारायण सिंह मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक जय शरण चंद्रा, आरक्षक,जाॅन प्रकाश टोप्पो, महिला आरक्षक लीलावती एक्का शामिल थे।