राजगांगपुर में नामांकन पत्रों की जांच पूरी 27 पर्चे रद
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई । इस क्रम में राजगांगपुर प्रखण्ड़ कार्यालय में चुनाव अधिकारी पीयूष लोहार की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई ।
इसमें राजगांगपुर प्रखण्ड़ के कुल 20 पंचायतों में 85 समिति सदस्य , 117 सरपंच , 333 वार्ड सदस्य समेत छह जिला परिषद सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई । जांच के दौरान नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण चार सरपंच , दो समिति सदस्य एवं 21 वार्ड सदस्य उम्मीदवारों का पर्चा खारिज कर दिया गया । नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद सरपंच पद के लिए 113 , समिति सदस्य के लिए 83 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 312 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं ।
चुनाव अधिकारी के अनुसार , 25 जनवरी को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है । उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी । वहीं , नामांकन पत्रों की जांच चार सरपंच , दो समिति 4 ' सदस्य व 21 वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों का पर्चा खारिज जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी छह उम्मीदवारों का नामांकन वैध पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच करते पदाधिकारी जागरण के बाद मैदान में बचे उम्मीदवार अपने प्रचार में जुट गए हैं ।
कोविड प्रोटोकाल के तहत सभी उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि राजगांगपुर ब्लॉक इस बार तीन ऐसे उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जो काफी ज्यादा शिक्षित होने के साथ साथ जनसेवा का संकल्प लेकर जनता के बीच जा रहे हैं । इनमें सोनाखान की आरती माझी, कुकुडामुंडा की शिल्पा एक्का , अर्चना बेग हैं जो अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं । इनके अलावा बहुत सारे नवजवान उम्मीदवार भी इस बार चुनाव लड़ रहे हैं । हालांकि इस दंगल में कौन बाजी मारकर अपनी जीत पक्की करेगा , यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन सभी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं ।।





