रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर लोगो को दी जा रही है जागरूकता का संदेश

रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर लोगो को दी जा रही है जागरूकता का संदेश

प्रत्येक वर्ष रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस 20 सितंबर को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 20 सितंबर 1985 को हुई थी। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल द्वारा स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चक्रधरपुर ओकार सिंह के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल के राजगंगपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आर एन यादव एवं अन्य अधिकारी एवं स्टाफ आज "18 सितंबर 2021" को राजगांगपुर शहर के अंतर्गत आने वाले दो रेलवे फाटक 221 एवं 222  को  पार करने वाले वाहनचालको  एवं स्थानीय लोगो को फाटक बंद होने पर रेल लाइन पार न करने के लिए सुरक्षा संबंधी सुझाव दिया गया एवं लोगो के बीच इससे संबंधित पर्चा वितरित किया गया, ताकि रेल फाटक पर कोई घटना घटित ना हो। ज्ञात हो कि बीते काल में तारीख 25 ,1 ,2021 को राजगंगपुर के सहदेव संधा ने बंद फाटक के दौरान फाटक पार करते समय जान बचाने के लिए भागे जिससे उनका मोटरसाइकिल रेल पटरी पर ही छूट गया और उनकी मोटरसाइकिल रेलगाड़ी से धक्का लगकर चकनाचूर हो गया था। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा केस भी दर्ज किया गया है। इसी तरह तारीख 15, 06, 21 को राजगंगपुर थाना के सिपाही आनंद खाका बंद फाटक पार करते समय रेल गाड़ी से धक्का लगने के कारण मोटरसाइकिल सहित गिरकर मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी, और उनका मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गया था। 

इस तरह रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह बताने की कोशिश की जा रही है कि जीवन अनमोल है इसे कुछ मिनट की देरी के लिए रेल फाटक बंद होने पर रेल पटरी को किनारे से पारकर अपनी जान को जोखिम में ना  डालें।