राजगांगपुर में आरएएफ का फ्लैगमार्च
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में आरएएफ 106 बटालियन सुंदरगढ़ और झारखंड के टाटा नागपुर के डेपुटी कमांडर पतरस पूर्ती की अध्यक्षता में सुंदरगढ़ जिला तथा राजगांगपुर थाना अंतर्गत समस्त थानो में आरएएफ के तरफ से फ्लेग मार्च किया गया।यह फ्लैग मार्च राजगांपुर थाना से आरंभ होकर सुभाष चौक होते हुए पुनः राजगांगपुर थाना में आकर समाप्त हुआ। आरएएफ स्थानीय विभाग, स्थानीय कृषि विभाग, संप्रदायिक दंगा, विद्यार्थियों के विरोध,आदि को नियंत्रण करने आई हैं। इसके अलावा यदि भविष्य में कोई दंगा होती है तो आरएएफ की टीम तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर दंगा नियंत्रण करेंगे। इन सब कामो के लिए आरएएफ के तरफ से आज शहर में फ्लैग मार्च किया गया, एवं इसके साथ राजगांगपुर अंचल में वृक्षारोपण भी किया गया। शहर के समस्त संप्रदाय के लोग लोगों के साथ शांति बैठे किए जाने की भी खबर है। इस अवसर पर राजगांगपुर एसडीपीओ डॉ शशांक शेखर बेउरा, राजगांगपुर थाना अधिकारी विभत्स प्रधान के साथ रामपुर थाना के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





