मोटरसाइकिल की टक्कर से छात्रा घायल

मोटरसाइकिल की टक्कर से छात्रा घायल

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रांची-मुख्य मार्ग पर हिमांशु रेस्टोरेंट के सामने दोपहर करीब 12:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। संत मोनिका स्कूल की छुट्टी के बाद 12 वर्षीय छात्रा इलिस तिर्की अपने घर तिरला जा रही थी, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर और सिंगार रंजित महतो मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। फिलहाल छात्र का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

छात्रा ने बताया कि वह संत मोनिका विद्यालय में पढ़ती है और छुट्टी के बाद घर लौट रही था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।