मुर्ती विसर्जन के दौरान उपद्रव मचाने पर सख्त हुई पुलिस

मुर्ती विसर्जन  के दौरान उपद्रव मचाने पर सख्त हुई पुलिस

 धर्मेंद्र सिंह (व्योरो चीफ) 
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती  राहुल भाटी के निर्देशन में जुम्मे की नमाज व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा क्षेत्र में भ्रमणशील।
कस्बा भिनगा में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर स्थानीय जनता को सुरक्षा का एहसास कराया कि यदि किसी अराजक तत्वों के द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन में सौहार्द बिगड़ने का कार्य या व्हाट्सएप फेसबुक पर गलत प्रकार की टिप्पणी की गई तो उनके खिलाफ अति शीघ्र कार्यवाही की जाएगी, प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यह एहसास कराया की आप सभी कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न करें हम सभी जनमानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आप सब के सुरक्षा में उपस्थित रहेंगे फ्लैग मार्च निकालने के दौरान पुलिस क्षेत्र अधिकारी भिनगा सहित अधिक संख्या पुलिस बल की उपस्थिति देखी गई।