महिला से ₹15000 की लूट
गंगाधर शा (संवाददाता)
बड़गांव : भाई के विवाह समारोह में खर्च करने के लिए बैंक से ₹15000 निकासी कर घर आ रही थी महिला से उघक्को ने छीन लिए रूपये।
यह घटना बड़गाँव ब्लाक अंतर्गत भोईपाली ग्रामपंचायत के 12 नंबर वार्ड में स्थित छलनामुंडा़ ऊपर पाडा़ की रहने वाली कुमारी नायक,पत्नी खाटू नायक के साथ घटित हुई है।
घटना की शिकार हुई महिला कुमारी नायक के अनुसार वह आज अपराह्न 12.30 के करीब घर से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित पंजाब नेसनल बैक से अपने भाई की शादी में खर्च करने के लिए ₹15000 निकासी कर रूपये को फासबुक में रख कर उसे अपने बैग के भीतर डाल कर घर की ओर आ रही थी।
रास्ते में उसे दो युवक दिखे जिसमें से एक मोटरसाइकल पर सवार था और दुसरा नीचे खडे़ होकर मोबाइल में बातें कर रहा था।
हालांकी यह एक समान्य सी बात थी इसलिए महिला ने इसे नजर अंदाज कर आगे निकल गई इतने में जो युवक मोटरसाइकल के नीचे खडा़ था,वह महिला के बैग को पीछे से अपनी ओर खिचते हुए उसमें रखे रूपये को पासबुक समेत निकाल कर पहले से तैयार मोटरसाइकल में सवार होगया और लूट को अंजाम देकर भागने में सफल रहा।
महिला ने बताया की दोनो युवक की उम्र 20-22 साल रही होगी और उन्होने सफेद रंग के शर्ट पहने हुए थे,मोटरसाइकल लाल रंग की थी।
महिला के अनपढ़ होने की वजह से मोटरसाइकल का नंबर जानने में असमर्थ थी।
इस पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी महिला की ओर से स्थानीय थाना में दी गई है,जिसपर पुलिस की ओर से उचित कारवाई का अश्वासन दिया गया है।





