माहापाड़ा गाँव में पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध

माहापाड़ा गाँव में पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध

गंगाधर शा ( संवाददाता )

बडगांव : सुंदरगढ़ जिला के बड़गाव ब्लाक में चक्रवात यास का प्रभाव देखा गया। बड़गाँव ब्लाक के फुलवारी ग्रामपंचायत अंतर्गत महापाडा़ में तुफान की वजह से पेड़ गिर गए है । यह पेड़ रास्ते में गिरने की वजह से गांव तक जाने वाला रास्ता अवरूद्ध हो गया। पेड़ गिरने की वजह से गाँव में बिजली भी चली गई है,जिससे गाँव में चारो तरफ अंधेरा छा गया है।