बड़बिल में नकली डीईएफ रैकेट का भंडाफोड़

बड़बिल में नकली डीईएफ रैकेट का भंडाफोड़, नकली डीईफ की 182 बाल्टी ज़ब्त, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 

बड़बिल: बड़बिल पुलिस ने क्योंझर ज़िले के माइनिंग एरिया में एक जानी-मानी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल करके नकली डीईएफ बनाने, सप्लाई करने और बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस घटना में मास्टरमाइंड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को बड़बिल इलाके में टाटा और गल्फ ब्रांड नाम से नकली डीईएफ बेचे जाने की जानकारी मिली थी। 2 सितंबर को बड़बिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और 3 जगहों से कुल 132 बाल्टी संदिग्ध नकली डीईएफ ज़ब्त किए। इस बारे में बड़बिल थाने में 3 केस दर्ज किए गए।

इसके बाद, रैकेट के असली स्रोत का पता लगाने के लिए क्योंझर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो बिशेष पुलिस टीमें बनाई गईं। 6 सितंबर को पुलिस ने श्रीकांत कुमार होता और रेखा राम को नकली टाटा ब्रांड की डीईएफ की 50 बाल्टी ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पता चला कि ढेंकनाल जिले के सदाशिवपुर में श्रीकांत की ज़मीन पर नकली डीईएफ बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने छापा मारकर डीईएफ बनाने के उपकरण, नकली होलोग्राम और दूसरा सामान ज़ब्त किया। पुलिस ने बताया कि नकली उत्पाद को ओडिशा और पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र में जाने-माने ब्रांड की नकली पैकेजिंग में वितरण किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में ढेंकनाल के सदाशिवपुर का श्रीकांत कुमार होता, राजस्थान के बालोतरा इलाके का दीपा राम और रेखा राम, और राजस्थान के झुंझुनू जिले का महेश कुमार शामिल हैं।पुलिस ने नकली टाटा डीईएफ की 119 बाल्टी और नकली गल्फ डीईएफ की 63 बाल्टी ज़ब्त की हैं, कुल मिलाकर 3,640 लीटर नकली डीईएफ है। इसके अलावा, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, एक हुंडई क्रेटा, एक 1,000 लीटर क्षमता वाला टैंकर, फिलिंग मशीन, नकली होलोग्राम और दूसरे सामान ज़ब्त किया गया है। घटना की आगे की जांच चल रही है। बड़बिल SDPO देबेंद्र पिंगुआ ने बताया कि भविष्य में नकली उत्पाद बनाने वालों और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।