बडगांव में "मो स्कूल" अभियान

बडगांव में "मो स्कूल" अभियान

गंगाधर शा  (संवाददाता )

बडगांव - बडगांव सरकारी उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम "मो-स्कूल" के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के संदेश को विद्यालय से जुड़े लोंगों तक पहुँचाया गया जिसमे मुख्यमंत्री ने विद्यालय द्वारा आयोजित मो-स्कूल कार्यक्रम कि प्रसंशा कि गई थी |

इस सम्बन्ध में बडगांव उच्च विद्यालय परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया था | इस बैठक में विद्यालय के पूर्व छात्रों,पूर्व शिक्षकों,और विद्यालय कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया था |

इस अवसर पर विद्यालय के नविनी करण के लिए "ओएम्बीए"  "डीसी" और  "डीएम्एफ" फंड से मिलने वाली सहायता राशी के विषय में प्रधान शिक्षिका ने बिस्तार पूर्वक चर्चा की |