फास्टफुड़ दुकानों पर छापा

फास्टफुड़ दुकानों पर छापा

शहर ही नही ग्रामीण क्षेत्रो में भी फास्टफुड़ का प्रचलन इन दिनों बढ़ रहा है ऐसे में खाद्य पदार्थ का यह व्यापार मुनाफे का सौदा बना हुआ है। 

इस व्यापार से जुड़े कुछ लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के मक़सद से सस्ता व कम गुडवत्ता वाले समानो का उपयोग धडल्ले से कर रहे है। प्रशासन द्वारा कई बार ऐसे दुकानदारो पर करवाई करने के बावजूद दुकानदार बाज नही आ रहे है।

ओडिशा के स्मार्ट सिटी राउरकेला के बसंती कालोनी में नगरपालिका द्वारा आज ऐसी ही कारवाई की गई। जिसमें 

राउरकेला नगरपालिका के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बसंती कलोनी के 20 फ़ास्ट फूड स्टॉलो व दुकानों में छापेमारी की गई 

इस छापेमारी में यह पाया गया कि ये दुकानदार फ़ास्ट फूड बनाने में कम गुणवत्ता वाले खाद्य तेल,मिलावटी सॉस, व रसायन के उपयोग करने के कारण यह कार्यवाई की गयी और यहां की दुकानों से एक लाख से अधिक मूल्य के चाउमीन, मन्चूरियन, रोल्स,चिकेन आदि जब्त कर नष्ट किया गया और सभी स्टॉलो से जुर्माना वसूला गया।