प्लेटफ़ॉर्म में गिरकर यात्री की मौत
राउरकेला रेलवे स्टेशन में आज दोपहर के समय एक यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म संख्या 2 में दौड़ने के क्रम में प्लेटफार्म में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार वह यात्री दानापुर -दूर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में चढ़ने जा रहा था। उन्होने ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी और किसी कारण से प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। उनकी हालत बिगड़ने लगी।अस्पताल लेने में देरी हुई और स्टेशन परिसर में उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम प्रबोध घोष है और वह बण्डामुण्डा का रहने वाला है।





