पेट्रोलपंप कर्मचारी को छुरा मार कर लाखो की लूट
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर के जामपाली चौक के पास एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को छूरा मारकर उनसे लाखों रुपये लूट लिये ।यह घटना राजगांगपुर के जामपाली चौक के पास राजमार्ग संख्या 10 पर स्थित राय पेट्रोल पंप के कर्मचारी अनिल तिवारी के साथ घटित हुई है।
अनिल तिवारी मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप में बिक्रय की रकम एक लाख 95,000 रुपये जमा करने के लिए बैंक जाते समय जामपाली चौक और लमलोई के बीच एक सुनसान जगह देखकर पांच बदमाशों ने अनिल तिवारी पर हमला कर दिया।इस हमले में अनिल तिवारी नीचे गिर पडे़।
पांचो बदमाशों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने चेहरे को कपड़े से ढाँक रखा था,ताकी उन्हें कोई पहचान ना सके। बदमाशों ने श्री तिवारी से पैसों का बैग छीनने के लिए उनके एक हाथ में धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिरभी उन्होंने पैसों का बैग नहीं छोड़ा,यह देख बदमाशों ने श्री तिवारी के दूसरे हाथ में भी हथियार से हमला कर दिया और रुपये से भरा बैग छीन लिए।
अनिल तिवारी के शरीर पर लगभग 10 बार छुरे से हमला किया गया और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया वह अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते रहे,पर किसी भी राहगीर ने इस घटना पर आपत्ति नहीं जताई।
वह लहूलुहान अवस्था में घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ था। किसी सूत्र से खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल तिवारी को राजगांगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टर ने उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।





