धोखे से 109 एकड़ पैतृक जमीन की लूट
१०९ एकड़ पैतृक जमीन की लूट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप सलवा जुडुम के दौरान विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक जमीन पर उद्योगपति का कब्जा — कांग्रेस ने किया सनसनीखेज खुलासा!
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि रायपुर के उद्योगपति महेन्द्र गोयनका ने भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे ग्रामीणों की जमीनें धोखे से हड़प लीं, जबकि भूस्वामियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।मंडावी ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए कहा यह सिर्फ जमीन का सौदा नहीं, मूल निवासियों की अस्मिता पर हमला है।उन्होंने सरकार से उच्च स्तरीय जांच, भूमि की तत्काल वापसी, दोषियों पर कार्रवाई और आदिवासी क्षेत्रों में सख्त निगरानी की मांग की।विधायक ने चेतन नाग – 12 एकड़ , घस्सू राम व पीला राम – 47 एकड़ , लेदरी सेठिया – 40 एकड़ , बीरबल का – 10 एकड़ कुल 109 एकड़ जमीन का ब्यौरा भी साझा किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो इस मुद्दे पर जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता और पीड़ित परिवार मौजूद





