दो अधिकारीयों ने जीवित व्यक्ति को मृत बताया कार्यवाही की मांग
यह पूरा मामला सकोला तहसील ग्राम पंचायत सकोला का हैं जहाँ पर कोटवार राजेश्वर पूरी व पटवारी प्रमोद मरावी के द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे भूमिहीन योजना के तहत हितग्राहियों की सूची सत्यापन हेतु दिया गया था जिसमें 50 से अधिक को हितग्राहियों को अपात्र घोषित किया गया है। इतना ही नहीं एक जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। इस कार्यवाही से परेशान होकर हितग्राहियों ने दिनांक 09/02/2026 को स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए सूची को पुन निरीक्षण कर सत्यापन करने की मांग किया ज्ञापन कार्यक्रम में हितग्राहियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि और समाज सेवी लोगों ने सहयोग दिया तहसीलदार के आश्वासन के पश्चात पुन:निरीक्षण की बात कही गई हितग्राहियों ने जल्द से जल्द पुनः निरीक्षण कर सभी को पात्र सूची में डाला जाए अन्यथा भूख हड़ताल की मांग की व दोषी कर्मचारियों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की है।





