तीसरी पत्नी का हत्यारा पुलिस गिरफ्त में
सुमित जायसावाल (व्यौरोचीफ)
रायगढ़: रायगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र में बाकारूमा की रहने वाली नेहा सारथी (35 साल) की हत्या के आरोप में उसके पति आरोपी सियाराम सारथी (46 साल) को रैरूमाखुर्द चौकी प्रभारी ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी जो झगड़े का रूप ले ली इस झगड़े में सियाराम सारथी ने उसकी पत्नी नेहा सारथी को कुल्हाड़ी के पीछे हिस्से से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।घायल नेहा सारथी को चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहाँ चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गई। इसपर मृतिका के परिजने ने पुलिस में शिकायत कर दी। परिजनो की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी सियाराम सारथी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका नेहा सारथी ,सियाराम सारथी की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले दो पत्नियों की मौत हो चुकी है।





