तालचेर डाकघर में लगी जेनरेटर निष्क्रिय
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तालचेर डाकघर में लगी जेनरेटर निष्क्रिय
तालचेर के हाटोतोटा में स्थित प्रधान डाकघर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाई गई डीजी जनरेटर पाँच वर्षो से बेकार पडी़ हुई है। इस डाकघर में तालचेर नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारो उपभोक्ता निर्भर है। भ'ले ही इस डाकघर में बिजली संयोग कर दिया गया हो, लेकिन बार-बार बिजली गुल होने के कारण सभी कार्य ठप पड़ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों ने बिजली कटौती की बैकल्पिक ब्यवस्था के तौर पर डीजी जनरेटर लगा दी है। यह जेनरेटर कुछ वर्षों तक ठीक ठाक काम की, लेकिन अब यह लगभग 5 साल से अधिक समय से निष्क्रिय हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूर-दराज के क्षेत्रों के उपभोक्ता समय पर सेवा नहीं मिलने पर नाराजगी और आक्रोश व्यक्त कर चले जाते है। हालाँकि, जनता की सुविधा के लिए मगाँई गई इस डिजी मशीन के बंद होने से विभिन्न हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि यह कब चालू होगी।





