तमन्चा दिखाकर लूट
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
कोयलारी थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर ग्राम के ठेकेदार जितेन कुमार धर आज सुबह अपने आवास से सुबह की शैर के लिए पैदल निकले थे और घर के निकट थर्मल बाईपास रास्ते पर टहलते हुए जा रहे थे,कि अचानक दो लोग एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकल से उनके पास आए और उन्हें चमन्चा दिखाकर उनके गले से तीन भरी सोना का हार झटक कर द्रुत गति से फरार हो गए।इस बाबत जितेन कुमार धर ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
वही एक दूसरी घटना में समान थाना क्षेत्र में आनेवाले जयकृष्ण दास का घर खुला पाकर चोरो ने घर के अंदर रखे बक्से से पाँच हजार रुपये चोरी से उड़ा ले गए।
इन दोनों घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। समान थाना क्षेत्र में एक ही दिन ऐसी घटनाओं का होना वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इन दोनों घटनाओं से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अंचल में जानमाल कितनी सुरक्षित है।





