तकरीबन सात किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

तकरीबन सात किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

राउरकेला आबकारी विभाग ने आज एक व्यक्ति को राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकट से गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

राउरकेला आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 23.10.22 को आबकारी निरीक्षक श्रीधर महांती अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गश्ती के साथ जाँच पर निकले थे। गश्त करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पहुँचे जहाँ उन्हें जाँच के दौरान एक व्यक्ति के पास से 6.930 किलोग्राम गांजा जब्त किया और उस आरोपी व्यक्ति रबी नायक को गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय राउरकेला को अग्रेषित किया। रबी नायक झारखंड राज्य के पश्चिमी सिहभूम जिले के राजनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।