ट्रेलर की टक्कर से कार चालक की मौत   

ट्रेलर की टक्कर से कार चालक की मौत   

सुंदरगढ़ जिला में वेदव्यास से सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली राजमार्ग बीजु एक्सप्रेस वे में कलुंगा के पास एक ट्रेलर की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। इस टक्कर में कार के पीछे बैठा एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में चिकित्साधीन है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरगढ़ जिला के राष्ट्रीय राजपथ पर बुधवार की देर रात राउरकेला के निकट कुलुगा के पास कार और ट्रेलर की टक्कर में कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  इस घटना को लेकर आज सुबह हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग राजपथ जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे.  ट्रेलर मालिक द्वारा दो लाख रुपये मुआवजा देने के बाद मृतक विकास केरकेटा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बीती रात को घटित हुआ है। जिसमें  विकास और एक अन्य व्यक्ति राउरकेला के एक निजी अस्पताल से अपने घर जा रहे थे, तभी कलुगा सो मिल के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।  ट्रेलर पर लदी  बाहर निकले स्टील चैनल से कार जा टकराई।  हादसा इतना भीषण था कि चालक विकास केरकेटा की मौके पर ही मौत हो गयी.  पुलिस ने दुर्घटना की जांच जारी रखी है और दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।