ट्रेन से कटकर युवक मृत
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर सदर थाना अंतर्गत कंकली पंचायत शयनली ग्राम के पप्पू बेहरा (32) अपराह्न के समय स्कटलैंड़पूर होकर जा रहा था। एनटीपीसी रेलपटरी होकर पार होते समय एनटीपीसी की ओर से एक ट्रेन आ रहा था, ट्रेन के नीचे आ जाने से युवक की मौत हो गई।
खबर मिलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना स्थल से सदर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस मामले में अपमृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।





