टिमरलगा खनिज जांच चौकी में किराये का कर्मचारी संभाल रहा कमान

खबर है कि, टिमरलगा खनिज जांच चौकी में किराये का कर्मचारी संभाल रहा कमान । इस चौकी में मुल पदस्थ अधिकारी हमेशा रहते हैं, नदारत। 

टोकन का खेला जा रहा है, खेल सुर्खीयों पर ,माफियाओं को दे रहे खुला छुट ।सबकुछ देखकर तो ऐसा ही लग रहा है, जैसे रायल्टी पर्ची का अवैध गोरखधंधा जोरों पर है। और खनिज विभाग माफियाओं की जेब में है ?

आपको बतादें की सारंगढ़ में खनिज जांच चौकी टिमरलगा अवैध उगाही का अड्डा बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यह चौकी, जिसे अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बनाया गया था, अब खुद ही अवैध वसूली का केंद्र बन गई है। खनन क्षेत्र में सक्रिय कुछ लोगों ने जांच चौकी के अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध खनन, परिवहन को बढ़ावा दे रहे है।