जिलाधिकारी का बिसरा दौरा मिशन शक्ति का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी का बिसरा दौरा मिशन शक्ति का किया उद्घाटन

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिलाधिकारी डा.गवाली पराग हर्षद का कल बिसरा आगमन हुआ, इस दौरे में जिलाधिकारी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारीयो का भी आगमन हुआ। 

जिलाधिकारी ने महिलाओं को आत्म निर्भर करने के लिए बिसरा प्रखंड़ कार्यालय में मिशन शक्ति कैफे का उद्घाटन किया, इस अवसर पर मिशन शक्ति से जुडी़ महिलाएं भी शामिल थी। दो महिलाओं को सवारी आटो रिक्शा दी गई है। 

जिलाधिकारी ने बिसरा प्रखंड़ के सभी पंचायतो से आये सरपंचो से भी उनकी शिकायतें सूनी। इन पंचायतो में बृद्धा भत्ता व अन्य समस्याएं अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं।