जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवा

जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवा
जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवा

धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

 जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाजसेवी सुशील चतुर्वेद ने गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजन को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उनके सुखद जीवन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।


श्री चतुर्वेदी ने वृद्धाश्रम की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए तत्काल प्रभाव से डॉ. मनोज कुमार ओझा को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने हेतु नियुक्त किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश उपाध्याय, कृपेंद्र मिश्रा, डॉ. ए.के. सिंह, अनिल यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।