छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत

सुंदरगढ़ जिला के रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्थित कालेजों में हुई छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एकतरफा जीत हासिल की है। 
सुंदरगढ़ जिला के रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्थित कालेजो में आयोजित। कॉलेज छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है।

क्षेत्र के सभी चारों प्रमुख कॉलेजों। प्रियदर्शनी कॉलेज, इस्पात कॉलेज, महिला कॉलेज और इवनिंग कॉलेज में आयोजित छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजय हासिल की। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद, विजयी उम्मीदवारों ने शाम को एक भव्य शोभायात्रा निकाली और रघुनाथपल्ली के विधायक  दुर्गा चरण तांती से मुलाकात की। विधायक श्री तांती ने सभी नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र   देकर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। व्योरो रिपोर्ट सारांश दैनिक।