चोरी का डीजल लदा बोलेरो जप्त
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर कोयलांचल में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है।
समय समय पर मिल रही चोरी की खबरे खान सुरक्षा प्रबंधन पर प्रश्न खड़े कर रहे है। चोरी का एक मामला आज भी प्रकाश में आया है। यह मामला अनंत कोयला खान का है, जहाँ से सफेद रंग की एक मालवाही बोलेरो पिकअप वैन में चोरी का डीजल लादकर फरार होने की फिराक में था चालक।
प्राप्त सूचना के अनुसार आज प्रातःकाल 5 बजे एक सफेद रंग के बोलेरो क्रमांक "ओ आर 19 एन 2528" में चोरी का डीजल लादकर गैरकानूनी तरीके से खान से फरार होने की फिराक में था कि किसी माध्यम से सूचना पाकर ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया।
ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल ने उक्त बोलेरो और डीजल को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया।
चोरी का डीजल ओड़िशा औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा पकड़े जाने से अनंत कोयला खान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों की कार्यशैली पर अनेक प्रश्न उठ रहे है।
अनंत कोयला खान से डीजल चोरी का यह पहला मामला नहीं है, इस कोयला खान में इससे पहले भी डीजल चोरी के मामले प्रकाश में आते रहे है। और कई बार डीजल चोरी की बारदात को ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा असफल किया गया है। ऐसे में यही लगता है कि अनंत कोयला खान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल और डीजल चोरी करने वालो के बीच कुछ तो साठगांठ है।





