खबरो का असर विद्यार्थी को मिली मदद
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राजगांगपुर शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित अभिषेक राय नामक एक बालक स्ट्रीट लाइट के प्रकाश में पढ़ने का मामला खबरो की सुर्खियां बनने के बाद
अभिषेक राय को मिली आर्थिक मदद।
राजगांगपुर के वार्ड न.14 निवासी अभिषेक राय का स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ने की खबर को समाचार चैनलो और अखबारो में प्रमुखता देने के बाद
मिशन मंजिल की ओर से एक हजार रूपये की मदद दी गई।
आपको बता दें कि बिहार राज्य से आकर रानीबंध से होकर गुजरने वाली राजमार्ग के किनारे शंभू राय नामक व्यक्ति का परिवार तिरपाल से बनी झोपड़ी में 25वर्षो से संघर्षपूर्ण जीवन बिता रहे है। जिनका बेटा अभिषेक राय स्ट्रीट लाइट के प्रकाश में पढ़ते देखा गया था।
जिस पर एक पत्रकार की नजर पड़ी और इस खबर का प्रसारण कर इसे उजागर किया गया ।
जिस खबर की जानकारी मिलने पर आज मिशन मंजिल के डॉक्टर जसवीर सिंह सोनी ने अभिषेक राय को अपने मिशन मंजिल की ओर से किताब कॉपी और कपडो़ के लिए प्रत्येक माह एक हजार रुपये देने का वादा किया यह सुविधा अभिषेक राय को मिशन मंजिल की ओर से कक्षा 10 तक देने की बात डॉ जसवीर सिंह सोनी के द्वारा कही गई। सरकार के तरफ से नगर पालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा भी बच्चे के परिवार से मिलकर सरकारी सुविधाएं देने की बात कही है।





