केंद्रीय छठपूजा की तैयारी बैठक

केंद्रीय छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया जिसमें विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्य उपस्थित हुए और पिछले साल हुए छठ पूजा को लेकर समीक्षा बैठक के साथ आने वाले छठ पूजा के लिए तैयारीयों पर विचार विमर्श किया गया पिछले साल  स्थानीय प्रशासन, राउरकेला पुलिस प्रशासन और राउरकेला इस्पात संयंत्र का भरपूर सहयोग मिला। उम्मीद है कि इस बार भी उनका सहयोग मिलेगा 
विचार विमर्श में निर्णय लिया गया है कि छठ पूजा पर छुट्टी के लिए ओड़िशा सरकार को पत्र लिखा जाए साथ ही राउरकेला एवं आस पास के घाटों को दुरुस्त किया जाए और कुछ नए घाट बनाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया जाए बैठक में पुर्व कोर्डिनेटर कृष्णा साहू, रंजय प्रसाद,वेद प्रकाश तिवारी मुनीन्द्र सिंह, मनीष तिवारी,हरि शंकर साह,जीतू राय,ओपी सिंह उपस्थित थे कृष्णा साहू ने कहा राज्यसभा सांसद हो या सुंदरगढ़ सांसद एवं सुंदरगढ़ के साथो विधायक का भरपूर सहयोग मिलता है छठ पूजा में वहीं वेद प्रकाश तिवारी ने कहा श्रद्धालुओं को ओर कैसे सुविधा पहुंचे उस पर विस्तार से चर्चा करने कि आवश्यकता है वहीं रंजय प्रसाद ने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया जिसके सहयोग से पिछले साल छठ पूजा बहुत ही हर्षोल्लास एवं शान्ति से संपन्न हुआ।