कब थमेगा जमीन बिवाद

कब थमेगा जमीन बिवाद

बिसरा प्रखंंड़ अंतर्गत आनेवाले ग्रामीण क्षेत्रो में जमीन बिवाद थमने का नाम नही ले रही है। 


आज बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बुदुलजोर गाँव के पचासो स्त्री पुरूष एक जुट होकर जयकरन खाल्खो की अगुवाई में बिसरा पंचायत के पूर्व सरपंच गोपाल सिंह के घर पहुँचे, क्योकि पूर्व सरपंच के पुत्र संतोष सिंह पर हेराफेरी का आरोप लग रहा है। 
जयकरन खाल्खो ने मीडिया को जानकारी दी की बुदुलजोर के जमींदार का कोई वारीष नही था। अपनी मृत्यु से पहले उन्होने अपनी जमीन ग्रामीणो को दे दी थी। कुछ लोगो ने उनसे जमीन खरीदी थी तो कुछ लोग उनसे अपनी गुजर बसर के लिए खेत लेकर खेती करते थे। 
जिन्होंने जमीन खरीदी थी उनमे से का पट्टा हो चुका है तो किसी का नही पर जमीन उनकी दखल में है और वे मालगुजारी भरते है। 
पर कुछ भू माफिया संबंधित राजस्व निरीक्षक के साथ मिलीभगत कर नकली दास्तावेजो के सहारे निरीह आदिवासियों को मोहरा बनाकर जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे है। जिनमें संतोष सिंह और बिजय अग्रवाल का नाम सामने आ रहा है। 
जयकरन खालखो ने कहा है कि इस समस्या का सामाधान न हुआ तो आगामी दिनों में सभी ग्रामीण  उग्र आंदोलन का हिस्सा बनेगे।