एक पॉइंट ने बनाया विजेता
बंडामुंडा में खेले जा रहे एक दिवसीय वीर योद्धा क्लब कबड्डी टूर्नामेंट में महज एक पॉइंट ने कुचिंडा कि टीम को विजय बना दी |
बंडामुंडा में खेले जा रहे वीरयोद्धा क्लब कबड्डी टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था,जिसमे से सेमी फ़ाइनल मैच कुचिंडा बनाम बीएम्एस बंडामुंडा और अन बीटेबल राउरकेला के बीच खेला गया | चार टीमों के बीच खेली गई सेमीफाइनल मैच में कुचिंडा और अनबीटेबल राउरकेला की टीम विजेता हुई |
टूर्नामेंट का फाइनल मैच दोनों विजेता टीमों कुचिंडा और अनबीटेबल राउरकेला के बीच खेली गई जिसमे कुचिंडा की टीम महज़ एक पॉइंट से विजयी हुई | विजेता टीम को पुरष्कार के रूप में ३००० रुपये नगद व ट्रोफी प्रदान की गई | पुरष्कार वितरण मुख्य अतिथि शशाधर पांडा व डॉक्टर एस.के. सिन्हा के हाथो किया गया |





