ऊंचाई से गिरकर एसी मैकेनिक की मौत
राउरकेला के छेंड कालोनी में ऊंचाई से गिरकर ए सी मैकेनिक की मौत,इस हादसे से परिजनों और शुभ चिंतकों में आक्रोश देखा जा रहा है। छेंड थाना क्षेत्र में आनेवाले एक मकान में ए सी मरम्मत के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक ए सी मैकेनिक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान आरडीए बिल्डिंग निवासी मोहम्द शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक मकान में एसी मरम्मत कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक के परिजनों और साथियों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।





