उत्कल दिवस के अवसर पर केक प्रतियोगिता

उत्कल दिवस के अवसर पर केक प्रतियोगिता

उत्कल दिवस के अवसर पर राउरकेला छेंड़ कालोनी के गोपबंधु पुस्तकालय में उत्कल स्नेही महिला समिति द्वारा उत्कलीय केक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
समिति की अध्यक्षा सबिता साहू के नेतृत्व में प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर  विभिन्न प्रकार के उड़िया केक बनाए।  
इस प्रतियोगिता में जज के तौर पर मानुला रथ, नीना रानी जेना और नंदिता बेहरा को चुना गया था।
जजो द्वारा किए गए फैसले के अनुसार मोनालिसा रे ने पहला स्थान रश्मिता साहू ने दूसरा और मंजुबल महापात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है,प्रभाती गोस्वामी और शुभश्री को सांत्वना पुरस्कार मिला।  
सभी बिजयी प्रतिभागीयो को अतिथियो द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। 
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समिति की सबिता साहू, नमिता आचार्य, सुप्रिया मोहंती, सावित्री दास, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सलिला बराल, प्रीति साहू, गीता मिश्रा, अनिमा बिश्वाल, सुप्रभा साहू और सुप्रभा राय ने की।  पुस्तकालय अध्यक्ष नवघन साहू, गिरिजा गोस्वामी, हरिहर शतपति, मिहिर रॉय, डॉ.  गोकुलानंद साहू, डॉ. पी.बेहरा, लक्ष्मण नाथ दास, एस.के मिश्रा, त्रिलोचन मिश्रा, एन.सी जेना, सुशांत नायक, दिलीप कुमार साहू आदि ने इस कार्यक्रम के संचालन में अपना अहम योगदान दिया। 
कार्यक्रम की शुरुआत मनोरमा साहू, सूरमा मिश्रा, अर्चना देवता, चंपाबती प्रिसेठ और देबस्मिता मोहंती ने बंदे उत्कलजननी गीत गा कर किया।