इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक का 215वाॅ जन्मदिन मनाया गया

इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक का 215वाॅ जन्मदिन मनाया गया

मनोहरपुर : इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक डॉ.काउंट सिजर मेटी का 215वाँ जन्म दिन मनोहरपुर के डॉ गोवर्धन के उन्धन स्थित आवास में हर्षोल्लास मनाया गया । इस अवसर पर मनोहरपुर के सभी इलेक्ट्रो होमियोपैथी चिकित्सक उक्त स्थान पर एक साथ एकत्रित होकर डा. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया। उपस्थित चिकित्सको व अन्य स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए डा.गोवर्धन ने अपने वक्तव्य में कहा कि इलेक्ट्रो होमियोपैथी दवाएं पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से तैयार होने के कारण यह सभी आयु वर्ग के मरीजो के लिए सुरक्षित होने के साथ बीमारियों को जड़ से खत्म करने वाली लाभप्रद औषधि है,यह औषधी बाजार में उपलब्ध अन्य औषधियो की तुलना में काफी सस्ती भी है। यह औषधि किसी भी लाईलाज व्यधी/रोग में कारगार सिद्ध हुई है। उन्होने आगे इस औषधि की विस्तृत वर्णन करते हुए जानकारी दी | इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ अनिल महतो, , डॉ दिलीप महतो, डॉ जितेंद्र महतो, डॉ सुजाता महतो उपस्थित थे |

डा. काउंट सीजर मैटी का जन्म इटली में 11 जनवरी 1809 में हुआ था। जर्मन होम्योपैथी कंपनी जेएसओ के मुताबिक एक समय मैटी की दवाएं लेने के लिए इतने मरीज आते थे कि उन्हें कंट्रोल करने के लिए आर्मी का सहारा लेना पड़ता था। मैटी ने दर्शनशास्त्र और वनस्पति शास्त्र के साथ नैचुरल साइंस की पढ़ाई की थी।