आदिवासीयों का आरोप कि ओसीएल ने प्रशासन के साथ मिलीभगत कर हड़प ली पुश्तैनी जमीन

डालमिया सीमेंट इंडिया लिमिटेड सुंदरगढ़ ज़िले के कुतरा ब्लॉक के लांजीबेरना और खटांग गाँवों के लोगों की ज़मीन स्थानीय प्रशासन के साथ मिलीभगत करके धोखे से  कब्ज़ा करना चाहती है। गाँव वालों ने इस तरह गैर कानूनी रूप से अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा का विरोध किया है। ज़मीन मालिक की जानकारी के बिना उनकी फर्जी दस्तखत करके ज़मीन ओसीएल कंपनी के नाम पर रजिस्टर हो गई। इस फर्जी वाडा पर स्थानीय लोगों ने सवाल खडा़ कर‌ दिया है। लोगों का कहना है कि ज़िला और प्रखण्ड प्रशासन  के साथ मिलीभगत कर  ओसीएल ने गरीबों की ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। गरीबों की ज़मीन ज़बरदस्ती इसलिए छीनी जा रही है क्योंकि गरीब लोग विरोध करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। 

गाँव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर ज़मीन हड़पना बंद नहीं हुआ, तो वे आने वाले दिनों में सड़क पर उतरेंगे। 
दूसरी ओर सुंदरगढ़ ज़िले के पुलिस अधीक्षक कितना जिम्मेदार है यह भी देख लिजिए कि , जब उनसे ज़मीन के फर्जीवाड़ा के बारे में पूछा गया तो वे बिना कोई जवाब दिए गाड़ी में बैठकर चले गए। जवाब न देने का कारण क्या होगा, यह तो साफ़ ही है।