अवैध बालू खनन पर काररवाई

राजीव कुमार (संवाददाता) 

बिसरा तहसील अंतर्गत आनेवाले तेतेरकेला बालू घाट से अवैध रूप से बालू खनन होने के मामले में बिसरा थाना की पुलिस प्रशासन बालू खनन व ढुलाई में शामिल लोगो पर कारवाई करते हुए उन्हे गिरफ़्तार कर लिया है।  
बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरगढ़ जिले के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले तेतरकेला बालू घाट पर बिसरा थाना की पुलिस प्रशासन ने दविस  देकर बालू खनन में शामिल लोगो समेत बालू ढुलाई में कर रहे वाहन चालकों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। इन लोगो के अलावा इस छापेमारी में 7 ट्रेक्टर, तीन डंपर और एक जेसीबी  जप्त किया गया है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतरकेला स्थित बालू घाट की निलामी प्रक्रिया पूरी किए वगैर अवैध रुप से बालू खनन व ढुलाई का काम चल रहा था।  गिरफ्तार किए गये लोगो के नाम इस प्रकार है-भरत महतो,गणेश नाग,जोहन सोय,लाबा सिंह,न्यूल कंडुलना,मनोज मुंडारी,संदीप एक्का,रंजीत लोहार,बुधुआ मुंडा,
,बिरसा ओराम,तैरश खालखो।