अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डाक कर्मचारी
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर बीते गुरुवार से स्थानीय ग्रामीण डाक कर्मी अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर है।ग्रामीण डाक कर्मी अपने नौ सुत्रीय विभिन्न मांगो के समर्थन में पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर डाकघर में धरना प्रदर्शन किया,साथ ही डाक प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. वहीं ग्रामीण डाककर्मी संघ के नेता डमरूधर ने कहा कि ग्रामीण डाक कर्मियों की प्रस्तावित नौ सूत्री मांग काफी दिनों से लंबित हैं। मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीण डाक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हैं।
डाककर्मियों की निम्नलिखित प्रमुख मांग इस प्रकार है
1. सभी ग्रामीण डाक सेवकों को सिविल सर्वेंट का दर्जा दो, 8 घंटे की समय सीमा लागू करो।
2. कमलेश चन्द्र कमेटी द्वारा दिए गए (सभी ग्रामीण डाक सेवकों के) बचे हुए अनुशंसाओं को लागू करो. सेवाकाल में तीन पदोन्नति देना (1.1.2016 से ही) तत्काल लागू करो।
3. रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ता एरियर्स का तत्काल भुगतान करो. न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फेक्टर में वृद्धि करो।
4. सभी अग्रिम पंति के कर्मचारी एवं ग्रामीण डाक सेवक का समुचित बीमा कराई जाए।
5. ग्रामीण डाक सेवकों के लिए समूह बीमा राशि 5 लाख तत्काल की जाए।
6. ग्रेच्युटी विभागीय कर्मचारी के अनुसार दिया जाये।
7. सभी कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को सार्वजनिक, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें।
8. ग्रामीण डाक सेवकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करो।
9. सह आरोपी बनाकर निरीह और निर्दोष कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद करो। अनावश्यक चार्जशीट्स देना बंद करो।
उल्लिखित मांगो को लेकर ग्रामीण डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं।





