अंतर जिला सीनियर पुरूष हॉकी में राउरकेला क्रीड़ा छात्रावास विजेता
सतीश शर्मा
शनिवार को यंहा संपन्न हुई पांचवीं अंतर जिला सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में राउरकेला क्रीड़ा छात्रावास ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए चैंपियनशिप जीत ली है।
बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में राउरकेला क्रीड़ा छात्रावास ने पहली बार फाइनल में पँहुचे देबगढ़ को 3-1 से हरा दिया। विजयी दल की ओर ले पहला क्वार्टर गोल शून्य समाप्त होने के बाद आकाश सोरेंग ने 24वैं मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर दल को बढ़त दिलाई। फिर
दल के कप्तान अजय एक्का ने 51वें और 55वें मिनट में और दो गोल कर दल को मजबूत स्थिति में पंहुचा दिया। देबगढ़ ने आखिरी मिनट में मिले एक पेनाल्टी कार्नर पर राजेन्द्र ओराम ने एक सांत्वना मूलक गोल किया ।
फाइनल मुकाबले से पहले तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में भुबनेश्वर हॉकी एसोसिएशन ने ओड़िशा पुलिस दल को एक तरफा मैच में 5-2 से हराया।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अजय एक्का (क्रीड़ा छात्रावास)
मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी अभिषेक लकड़ा (क्रीड़ा छात्रावास)
श्रेष्ठ गोलकीपर दिलीप सा (देबगढ़)
श्रेष्ठ डिफेंडर राजेंद्र ओराम (देबगढ़)
श्रेष्ठ मिडफील्डर अमित टोपो (क्रीड़ा छात्रावास) और श्रेष्ठ फारवर्ड करण लकड़ा (भुबनेश्वर) को पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में
देबगढ़ विधायक रोमांच रंजन बिश्वाल ने मुख्य अतिथि और
हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने पुरस्कार वितरण किये।
विजेता दल को ट्राफी सहित तीस हजार रुपये, उपविजेता दल को बीस हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहे भुबनेश्वर को दस हजार रुपये की धनराशि भी प्रदान की गई।
राज्य हॉकी एसोसिएशन के सचिव सनातन साहू ने बताया कि गत 16 अप्रैल से महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की आयोजित प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग में 72 हॉकी संघों और एकेडमी दलों तथा पुरुष वर्ग में कुल 99 हॉकी संघों एवं एकेडमी दलों के लगभग साढ़े तीन हजार खिलाड़ियों ने अपने जिलों और एकेडमी दलों की ओर से भाग लिया। इसमें सभी छह प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक एक लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई।





